कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया प्रियंका का जन्मदिन
जागरण टीम फतेहपुर कांग्रेसियों ने रविवार को जिले में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करके राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कार्यालयों में केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं कांग्रेसियों ने सामाजिक समरसता की मिठास घोलने के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया। वहीं अस्पतालों में पहुंच कर कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम जिले से लेकर ब्लाक स्तर में आयोजित किए गए।
जागरण टीम, फतेहपुर : कांग्रेसियों ने रविवार को जिले में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करके राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कार्यालयों में केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेसियों ने सामाजिक समरसता की मिठास घोलने के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया। वहीं अस्पतालों में पहुंच कर कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम जिले से लेकर ब्लाक स्तर में आयोजित किए गए।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान के संयुक्त कार्यक्रम में पहले गोष्ठी का आयोजन हुआ फिर जिला अस्पताल में फल वितरित किए गए। इसमें शिवाकांत तिवारी, सभासद विनय तिवारी सहित कांग्रेसी रहे। वहीं बिदकी में प्रदेश महासचिव पूर्व सांसद राकेश सचान के कैंप कार्यालय में प्रियंका वाड्रा का जन्म दिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव के साथ केक काटा।