कृषि अध्यादेश के खिलाफ गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता फतेहपुर जिला शहर व फ्रंटल संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में आज कांग्रेस प
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: जिला ,शहर व फ्रंटल संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में आज कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में आंदोलित किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा अन्नदाताओं के खिलाफ लाये गए तीन काले कानून वापस लेने की मांग की। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को दिये गए दस सूत्रीय ज्ञापन में अनाज व सब्जी मंडी व्यवस्था बहाल करने, एमएसपी की गारंटी, भंडारण नियम पूर्ववत की तरह बहाल करने, खेती में ठेकेदारी प्रथा को रोकने की बात कही। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सन्तोष कुमारी शुक्ला, राजीव लोचन निषाद, शिवाकांत तिवारी, चंद प्रकाश लोधी, पंकज गौतम, आशीष गौड़, अनुराग नारायण मिश्रा, बबलू कालिया, संदीप साहू, उदित नारायण अवस्थी , अतुल पासवान, अशोक दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, अभिषेक कश्यप, आकाश निषाद, सुशील कालिया, मो इरफान सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान व किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।