विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेडिकल जांच बाद राजकीय बालगृह कानपुर भेजे गए बच्चे

By JagranEdited By:
Published: Mon, 11 Oct 2021 08:48 PM (IST)

जागरण संवाददाता फतेहपुर बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले से बिदकी के जिगनी स्थित मदरसा में

मेडिकल जांच बाद राजकीय बालगृह कानपुर भेजे गए बच्चे
मेडिकल जांच बाद राजकीय बालगृह कानपुर भेजे गए बच्चे

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले से बिदकी के जिगनी स्थित मदरसा में अरबी व उर्दू पढ़ने के लिए आए दस बच्चों को जिला अस्पताल में कोरोना और मेडिकल परीक्षण के बाद सोमवार को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र साहू के निर्देश पर राजकीय बालगृह बिठूर रोड थाना कल्याणपुर, कानपुर भेज दिया गया है। दस्तावेजों के साथ बिहार से स्वजन के आने के बाद बच्चे उनके सिपुर्द कर दिए जाएंगे।

बता दें कि बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले के मौलाना दानिश आलम व मौलाना मुजम्मिल रविवार को बच्चों को लेकर शिक्षा की तालीम दिलाने को लेकर आए थे। सभी दस बच्चे हरिहरगंज स्थित चाइल्ड लाइन में रुके थे। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अजय चौहान ने बताया कि तांबेश्वर रोड स्थित बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चों को विशेष किशोर इकाई पुलिस की देखरेख में कानपुर भेज दिया गया है। स्वजन के आने पर बच्चे उनके सिपुर्द कर दिए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।