दरवाजे में करंट आने से चिपका बालक, गई जान
संवाद सूत्र किशुनपुर थाना क्षेत्र के जालंधरपुर गांव में शनिवार सुबह लोहे के दरवाजे पर
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 06:19 PM (IST)
संवाद सूत्र, किशुनपुर : थाना क्षेत्र के जालंधरपुर गांव में शनिवार सुबह लोहे के दरवाजे पर उतरे करंट की चपेट में आकर बालक झुलस गया। स्वजन उसे सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव के रहने वाले दयाशंकर निषाद का छह वर्षीय पुत्र सचिन सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। अचानक बच्चे की चीख सुनकर घर के लोग बाहर निकले। बताते हैं कि उक्त बालक ने दरवाजे के बाहरी हिस्से में लगे लोहे के दरवाजे को जैसे ही हाथ लगाया, करंट की चपेट में आ गया। लकड़ी के सहारे बच्चे को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में स्वजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचित किए बिना ही दिवंगत बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें