कार की टक्कर से टेंपो व तांगा पलटा, लगा जाम
संवाद सूत्र, औंग : सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से टेंपो व तांगा पलट गया। हादसे
संवाद सूत्र, औंग : सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से टेंपो व तांगा पलट गया। हादसे में 9 लोग घायल गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से हाईवे में भीषण जाम लगा गया। इस दौरान पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा। करीब पौन घंटे घंटे तक यातायात ठप रहा।
जनपद गोरखपुर थाना/कस्बा शाहपुर निवासी कार चालक विकास दुबे (30) काम से केशव चंद्र की पत्नी चंद्रवती (60), राजेश की पत्नी वंदना देवी (25) पुत्री साक्षी (14) व पुत्र विष्णु (8), उदय भान की पुत्री नीतू देवी (20) को लेकर कानपुर आए थे। बुधवार की सुबह गोरखपुर वापस लौटते समय रामादेवी ओवर ब्रिज में चढ़ने के बाद कार चालक रास्ता भूल गया। लखनऊ के रास्ते न जाकर प्रयागराज की ओर चल पड़ा। थाना/कस्बा औंग में हाईवे में सब्जी बाजार के पास कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो व पास में खड़ा तांगा पलट गया। टेंपो में सवार मलवां थाने के भदवा गांव निवासी भोला (50) व टेंपो चालक थाना बकेवर के देवमई गांव निवासी कल्लू (35) दब गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को बाहर निकाला। कार सवार लोग भी जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया की कार सवार घायलों को इलाज के लिए कानपुर ले गए। दुर्घटना के बाद जाम लग गया। इस कारण पुलिस ने औंग थाने के पास व कस्बे के बाहर बने कट से यातायात का डायवर्जन कर दिया।