सराफा व्यापारियों को शस्त्र जमा करने की मिले छूट
जासं फतेहपुर उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चुनाव
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 07:12 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 07:12 PM (IST)
जासं, फतेहपुर : उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चुनाव आचार संहिता के तहत शस्त्रों के जमा कराने का हवाला देते हुए डीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कहाकि मौजूदा समय और पूर्व में सर्राफा व्यापारियों के साथ तमाम घटनाएं हो चुकी हैं। शस्त्र जमा करने के बाद सुरक्षा का खतरा बढ़ जाएगा। सराफा व्यापारियों के साथ घटनाओं में इजाफा हो जाएगा। इसलिए सर्राफा व्यापारियों के लिए शस्त्र न जमा करने पर विचार किया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें