काल बनकर दौड़ी बोलेरो, दो महिलाओं समेत तीन की मौत
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में खजुरिहापुर मोड़ पर अनियंत्रित बोलेरो कार ने पैदल जा रही महिलाओं व बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं व बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मकदीपुर गांव निवासिनी 30 वर्षीय अनीता देवी पत्?नी राजकुमार पासवान 40 वर्षीय मालती देवी पत्नी वीरेंद्र पासवान 30 वर्षीय फूलमती पत्?नी दिनेश पासवान तथा 50 वर्षीय फूलमती पत्?नी राममनोहर बुधवार सुबह अल्लीपुर बैंक शाखा से पैसे निकालने जा रही थी।
संवाद सूत्र, हथगाम (फतेहपुर) : खजुरिहापुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ रही बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चार महिलाओं को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और बाइक सवार की मौत हो गई। शेष दो महिलाओं की हालत गंभीर है। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मकदीपुर गांव में रहने वाली अनीता देवी पत्नी राजकुमार, मालती देवी पत्नी वीरेंद्र, फूलमती पत्नी दिनेश और फूलमती पत्नी राममनोहर बुधवार सुबह अल्लीपुर बैंक शाखा से रुपये निकालने पैदल जा रही थीं। अब ये खजुरिहापुर मोड़ पर पहुंची थीं कि तभी सुल्तानपुर घोष की तरफ से आती तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। इरादतपुर निवासी बाइक सवार जमुना प्रसाद यादव को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने चारों महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार जमुनाप्रसाद उछलकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरे। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक सुल्तानपुर घोष अवधेश मिश्र ने सभी घायलों को सीएचसी हथगाम में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने जमुना प्रसाद, अनीता देवी व मालती को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत देखते हुए फूलमती पत्नी दिनेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।