भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटी समेत आठ जख्मी 22
संवाद सूत्र, ललौली (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के पल्टू का पुरवा मजरे ललौली गांव में सोमवार को सु
संवाद सूत्र, ललौली (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के पल्टू का पुरवा मजरे ललौली गांव में सोमवार को सुबह भूमि विवाद में पारिवारिक दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। धीरे- धीरे विवाद बढ़ने से दोनो पक्ष एक दूसरे पर कुल्हाड़ी व फरसा से प्रहार करने लगे। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से मां-बेटी समेत आठ लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा जहां चिकित्सकीय अभाव में घायल फर्श पर पड़े कराहते रहे।
पल्टू का पुरवा गांव निवासिनी छुटकी देवी पत्नी छेदुआ केवट के नाम साढ़े 14 बिस्वा भूमि का बैनामा है जिसमें वह ककड़ी बोए हैं। उसी भूमि में छेदुआ के पारिवारिक भाई सूरजपाल केवट दो बिस्वा जमीन के हिस्से में अपना हक जताकर कब्जा कर रहे थे। आरोप है कि सुबह छुटकी अपनी बेटी सीमा के साथ कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली तो सूरजपाल, मनीषा पुत्री सूरजपाल, भुल्ली पत्नी सूरजपाल, जयरानी, चुनकी ने हमला बोल दिया। जिससे दोनों पक्षों में चली कुल्हाड़ियों के प्रहार में दोनों पक्षों से आठ लोग जख्मी हो गए। एसओ राजेश मौर्य का कहना था कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर उन्हें अस्पताल भेजा गया है।