भूमि विवाद पर भाजपा नेत्री ने लगाया जाम
संवाद सूत्र, जहानाबाद : भूमि विवाद को हल कराने की गुहार न सुने जाने पर भाजपा नेत्री जयंत्री व
संवाद सूत्र, जहानाबाद : भूमि विवाद को हल कराने की गुहार न सुने जाने पर भाजपा नेत्री जयंत्री वर्मा ने पीड़ित पक्ष की महिलाओं को लेकर हाईवे जाम कर दिया। जाम लगाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया। तहसीलदार मौके में पहुंचे। सभी का समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
कस्बे के बस स्टाप के पास डा. प्रमोद निवासी दामोदरपुर व राम किशोर निवासी भगौनापुर थाना चांदपुर का प्लाट है। दोनों पक्ष प्लाट के हिस्सेदार हैं। प्लाट के अपने हिस्से में डा. प्रमोद ने निवास बना लिया है। प्लाट का करीब आधा हिस्सा खाली पड़ा है। राम किशोर का आरोप है कि डा. प्रमोद ने उनके हिस्से में शौचालय बनाकर टीन शेड डाल दिया है। अवैध कब्जा हटाने को लेकर भाजपा नेत्री जयंत्री वर्मा ने पैरवी भी की। इसके बाद भी कथित अवैध कब्जा नहीं हटा। इस पर गुरुवार को देर शाम बस स्टाप के सामने पीड़ित पक्ष की महिलाओं को लेकर भाजपा नेत्री ने हाइवे जाम कर दिया। जाम लगते ही पुलिस व तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव भी पहुंचे। भाजपा नेत्री को समझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवा पाए। एसडीएम को खबर दी। इस पर एसडीएम सुशील कुमार गोंड देर शाम जहानाबाद पहुंचे। ईओ को भी बुलाया। ईओ से जमीन के अभिलेख निकलवाए। मौके पर राजस्व विभाग की टीम मौजूद है। मामले की जांच चल रही है। एसडीएम ने कहा मामले को निस्तारित करने का प्रयास चल रहा है। अवैध कब्जा है तो हटा दिया जाएगा।