एक दीया शहीद के साथ मुहिम की हुई शुरुआत
संवाद सूत्र, अमौली : हमारा देश हमारे जवान संस्था दिल्ली ने एक दिया शहीदों के साथ अभियान की द
संवाद सूत्र, अमौली : हमारा देश हमारे जवान संस्था दिल्ली ने एक दिया शहीदों के साथ अभियान की दीपावली पर शुरुआत की है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए संस्था की उपाध्यक्ष भावना शर्मा ने जिले के सठिगवां गांव के शहीद बीएसएफ जवान विजय पांडेय के माता-पिता से भेंट कर दीप, अंग वस्त्र व मिठाइयां देकर सम्मानित किया।
विकास खंड आमौली के सठिगवां के बीएसएफ जवान विजय पांडेय जम्मू के अखनूर सेक्टर में शहीद हो गए थे। संस्था की उपाध्यक्षा भावना शर्मा सोमवार को शहीद के घर पहुंची। शहीद के मां सविता पांडेय व पिता कृष्ण कुमार पांडेय को एक दीप, अंग वस्त्र व मिठाइयां देकर सम्मानित किया। इसके बाद चांदपुर गांव में शहीद अतुल ¨सह के घर पर उनकी मां विद्या देवी को भी दीप, अंगवस्त्र व मिठाइयां भेंट की। भावना शर्मा ने कहा संस्था का प्रयास है। देश भर में शहीदों के नाम पर दीप जलाए जाएं। जिनके कारण आज हम सभी सुरक्षित हैं।