सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र, फूले नहीं समाए
जासं फतेहपुर शिक्षक चयन आयोग से चयनित 120 सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र का वितरण डीअ
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 08:22 PM (IST)
जासं, फतेहपुर : शिक्षक चयन आयोग से चयनित 120 सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र का वितरण डीआइओएस कार्यालय में हुआ। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक कृपा शंकर यादव ने वितरण की शुरुआत इंटर कालेज बेंसड़ी में तैनाती पाए अंग्रेजी विषय की शिक्षिका रश्मि से की। पटल प्रभारी सत्य प्रकाश वर्मा टीम के साथ वितरण की औपचारिकताओं में जुटे रहे। डीआइओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 120 सहायक अध्यापकों में 65 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। वहीं, चयनित 33 प्रवक्ताओं में दूसरे दिन तक 20 ने नियुक्ति पत्र लिए हैं। शेष बचे हुए नियुक्ति पत्रों का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें