Move to Jagran APP

एंबुलेंस पायलट और ईएमटी भर्ती पूरी, 600 चयनित

जागरण संवाददाता फतेहपुर एंबुलेंस की हड़ताल अब भी जारी है लेकिन एंबुलेंस जिले में वैक

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:35 PM (IST)
एंबुलेंस पायलट और ईएमटी भर्ती पूरी, 600 चयनित
एंबुलेंस पायलट और ईएमटी भर्ती पूरी, 600 चयनित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : एंबुलेंस की हड़ताल अब भी जारी है, लेकिन एंबुलेंस जिले में वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए लगातार चल रही हैं। सोमवार को 113 स्थानों से एंबुलेंस ने मरीज उठाए और अस्पताल पहुंचाए। उधर एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था जीवीके ने पायलेट और ईएमटी के पदों पर युवाओं को भर्ती कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले 2260 लोगों में आज 600 युवाओं की सेलेक्शन सूची जारी कर इन्हें शैक्षिक प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए लखनऊ भेज दिया गया।

loksabha election banner

जीवीके कंपनी के हड़ताल कर रहे पुराने कर्मचारी अब काम पर वापस लौटने लगे हैं, लेकिन क्षेत्रीय रीजनल मैनेजर धीरज कुमार ने इन्हें काम पर रखने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी लौटे हैं, वह उस तय समय पर नहीं लौटे जो कंपनी ने तय किया था। अब नये भर्ती युवाओं से काम लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 207 का स्टाफ स्वीकृत हैं, लेकिन चयन 600 युवाओं का किया गया है। जो युवा जिले से अधिक हैं उन्हें कानपुर नगर, कानपुर देहात और कौशांबी में चालू एंबुलेंस सेवा के लिए भेजा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शहर के ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय परिसर में पूर्ण की गई। इस मौके पर जिला एंबुलेंस प्रभारी अंकित दुबे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.