25 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा, फूंका था सरकार का पुतला
जागरण संवाददाता फतेहपुर उन्नाव प्रकरण को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पर कोतवाली पुलिस ने पीसीसी सदस्य समेत पांच नामजद व बीस अज्ञात कांग्रेसियों पर एफआइआर दर्ज कर ली है और वीडियो क्लिप देखकर अज्ञात कार्यकर्ताओं को चिहित करने का काम कर रही है जिससे कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : उन्नाव प्रकरण को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकने पर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य समेत पांच नामजद व 20 अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
बुलेट चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने धरना देने के बाद सरकार का पुतला फूंक दिया था। कचहरी चौकी इंचार्ज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवाकांत तिवारी, राजन तिवारी, उदित अवस्थी, बबलू कालिया, बीरेंद्र सिंह चौहान के साथ ही 20 अज्ञात पर एफआइआर दर्ज कराई है। कार्यवाहक कोतवाल तेजबहादुर सिंह का कहना है कि पुतला जलाने की वीडियो क्लिप है। इससे अज्ञात की पहचान कर उन्हें भी नामजद किया जाएगा। सार्वजनिक जगह पर भीड़ एकत्रित कर पुतला जलाने का मुकदमा किया गया है। विवेचना आबूनगर चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार वर्मा को दी गई है।