विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकों में पहुंची कर्ज माफी की सूची

By JagranEdited By:
Published: Sun, 09 Jul 2017 08:47 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना के तहत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य

बैंकों में पहुंची कर्ज माफी की सूची
बैंकों में पहुंची कर्ज माफी की सूची

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना के तहत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ई-पोर्टल का शुभारंभ कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश भर के बैंकों को पोर्टल का यूजर आईडी व पासवर्ड भेज दिया गया। अब कोई भी किसान बैंक में जाकर ऋण माफी योजना में अपनी स्थिति को जरिए बैंक कर्मचारी देख सकेगा। सीएम ने वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए प्रदेश भर के किसानों को आधार कार्ड सुविधा से जोड़ने का निर्देश अफसरों को दिया। कहा कि जब तक खाता आधार कार्ड से ¨लक नहीं होगा। किसान को ऋण माफी की धनराशि उसके खाते में नहीं भेजी जा सकेगी।

जिले की तरफ से वीडियो कांफ्रें¨सग में डीएम मदनपाल आर्य, उप निदेशक कृषि प्रसार जीसी कटियार, एलडीएम संजय कुमार समेत बैंक व कृषि विभाग के अफसरों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण माफी प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें कोई अफसर लापरवाही न बरते। डीएम ने बताया कि जिले में 1.4 लाख किसान ऋण माफी योजना में शामिल है। इसकी सूची बैंकों में पहुंच गयी है। अगले दिन से ही किसान बैंक जाकर सूची में अपना नाम देख सकते हैं। हर उस किसान को अपना खाता आधार से ¨लक कराना होगा जिसका नाम ऋण माफी योजना में है। उन्होंने एलडीएम को ऐसे किसानों को सूची बद्ध करने को कहा कि जो ऋण माफी योजना में शामिल तो हैं, लेकिन उनका खाता बैंक से ¨लक नहीं है।