बेहतर काम पर 163 महिलाओं का किया सम्मान
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का समापन मंगलवार को विकास भवन सभ
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का समापन मंगलवार को विकास भवन सभागार में हो गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएम आंजनेय कुमार ¨सह ने यहां सिर्फ नारी की महत्ता पर प्रकाश डाला बल्कि नारी को सबल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जननी सुरक्षा, जननी शिशु सुरक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला, जनधन, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन जैसे योजनाएं महिलाओं के लिए है महिलाएं आगे आकर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने समापन मंच से बेहतर काम के आधार पर 163 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
महिला कल्याण विभाग द्वारा 20 नवंबर से नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया था। जिसके लिए प्रत्येक ब्लाक में 13-13 महिलाओं की टीम बनाई गयी थी। प्रत्येक टीम में शिक्षिका (बेसिक), शिक्षिका (इंटर कालेज), आशा बहु, एएनएम, महिला कांस्टेबिल, महिला सफाई कर्मी और पांच-पांच समूह की महिलाओं को शामिल किया गया था। इस मौके पर डीएम ने आजीविका निधि के लिए 1.30 करोड़ की चेक उपायुक्त स्वत: रोजगार को सौंपी। समापन अवसर पर सीडीओ चांदनी ¨सह, एडीएम जेपी गुप्ता, डीसीएनआरएलएम सुखराज बंधु, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक शुक्ल समेत ब्लाकों से पहुंची महिला टीमों के पदाधिकारी व लाभार्थी परक योजनाओं की महिलाएं शामिल रही। किस क्षेत्र के कितनी महिलाएं सम्मानित
मंगलवार को हुए अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में दस महिला ग्राम प्रधानों, दस महिला सफाई कर्मचारियों, के अलावा 26 शिक्षिकाएं, आशा बहु-13, एएनएम-13, आंगनबाड़ी-13, महिला कांस्टेबिल-13 व भिन्न भिन्न समूहों से जुड़ी 65 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनकी हौसला अफजाई करते इनका टीका लगाकर अभिनंदन किया गया।