20 दिन का और इंतजार, सड़क पर उतरेगा व्यापारी
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहाकि मोदी के नोटबंदी क
फतेहपुर, जागरण संवाददाता : व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहाकि मोदी के नोटबंदी के निर्णय की धज्जियां बैंक के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी उड़ा रहे हैं। करेंसी की दिक्कत उतनी नहीं है जितनी बैंक प्रशासन द्वारा दर्शाई जा रही है। चंद लोगों के साथ मिलकर चोर दरवाजे से कालेधन को सफेद और चलित मुद्रा का आदान प्रदान किया जा रहा है। हालात यही रहे तो 50 दिनों के बाद व्यापारी सड़कों में उतर कर एक-एक बैंक का कच्चा चिट्ठा खोलेगा। बैंक कर्मियों की मिली भगत से खेला गया खेल को व्यापार मंडल उजागर करेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री दुबे ने बैंक शाखाओं के नाम लेकर कहाकि जिले में चंद बैंकें हैं जो नियमत: काम कर रही हैं। वह जनता और व्यापारियों की समस्याओं को समझ कर काम करके पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं। जिनको समय आने पर सम्मानित भी किया जाएगा। एटीएम में पैसा न डालकर जनता और व्यापारियों को जान बूझकर परेशान किया जा रहा है। कमीशनबाजी करके भ्रष्ट बैंक कर्मी चलित मुद्रा की सौदे बाजी कर रहे हैं। ऐसे कर्मियों को व्यापार मंडल नहीं छोड़ेगा। बैक के लापरवाह कर्मियों की वजह से 70 फीसदी व्यापार अभी भी प्रभावित है। व्यापारी परेशान घूम रहा है। व्यापारी से लाखों जमा कराए जाते हैं जबकि उसके करेंट एकाउंट से 50 हजार के बजाए 5 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।