विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हवाई पट्टी का विस्तार होगा

By Edited By:
Published: Thu, 07 Apr 2011 07:53 PM (IST)Updated: Thu, 17 Nov 2011 02:14 PM (IST)

News Article Hero Image

मोहम्मदाबाद, अंप्र : प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री नगर विकास एवं उड्डयन विभाग डीएस मिश्र ने गुरुवार को मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उसके बाद बताया कि हवाई पट्टी का विस्तार कराया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से विस्तार को जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

प्रदेश के नगर विकास मंत्री नकुल दुबे व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री नगर विकास एवं उड्डयन डीएस मिश्र गुरुवार सुबह हेलीकाप्टर से मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पहुंचे। रनवे पर हो रहे कार्यो का निरीक्षण किया। मिक्सिंग प्लांट व लैब को देखकर निर्माण सामग्री के मानक का अवलोकन किया। निर्माण संस्था द्वारिका प्रोजेक्ट के निदेशक बीके वर्मा को निर्देश दिये। हवाई पट्टी की बाउंड्री को ऊंचा करने को कहा। सामान्य प्रबंधक सीएनडीएस एनपी सिंह से कहा कि हवाई पट्टी निर्माण की गुणवत्ता से समझौता न किया जाये।

प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी रिग्जियान सैंफिल से हवाई पट्टी के विस्तार को जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। जिलाधिकारी के प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई में तेजी से की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने विकास योजनाओं को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

नगर विकास मंत्री एवं प्रमुख सचिव को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। हवाई पट्टी के निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव व मंत्री फर्रुखाबाद चले गये। पूर्वाह्न लगभग 11.15 बजे फर्रुखाबाद से वापस आकर हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गये। नगर विकास मंत्री के साथ जलनिगम महाप्रबंधक एनपी सिंह व उड्डयन विभाग के निदेशक देवेंद्र स्वरूप भी मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।