सेना भर्ती की दौड़ में लड़खड़ाए युवक, एक की टूटी टांग
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन मेजब
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में चल रही सेना भर्ती के चौथे दिन मेजबान जनपद फर्रुखाबाद के युवाओं को अवसर दिया गया। जनपद के 9319 युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 5025 ने भर्ती के लिए दौड़ में भाग लिया, जिसमें से मात्र 439 युवा 1600 मीटर की दूरी 6 मिनट में पूर्ण की। दौड़ में एक युवक की ट्रैक पर गिरने से टांग टूट गई। काफी संख्या में भर्ती में असफल युवाओं ने बाहर निकल कर मुख्य मार्ग पर हुड़दंग मचाया।
भर्ती को आए युवाओं को भोर में तीन बजे से ही बरगदिया घाट स्थित असेंबली एरिया में एकत्र किया गया। पंजीकरण व प्रमाणपत्र चेक करने के बाद अभ्यर्थियों को करियप्पा कांप्लेक्स स्थित र¨नग ग्राउंड पर 250 के ग्रुप में दौड़ के लिए भेजा गया। इसमें 1600 मीटर की दूरी को निर्धारित 6 मिनट पूर्ण करने के लक्ष्य के सापेक्ष 5025 युवाओं में से मात्र 439 ही पास हो सके। इस दौरान कमालगंज के ग्राम ¨सधौली निवासी शोभित कुशवाहा पुत्र कश्मीर कुशवाहा र¨नग ट्रैक पर गिर गया। इससे पीछे दौड़ रहे कई युवा भी गिर गए। घायल शोभित का लोहिया अस्पताल की एंबुलेंस में तैनात डॉक्टर अजय कुमार व गौरव कुमार ने चेकअप किया। डाक्टरों द्वारा दाएं पैर में फ्रैक्चर बताए जाने पर युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सेना भर्ती कार्यालय बरेली से आए उप-महानिदेशक भर्ती ब्रिगेडियर ललित कपूर ने गुरुवार को करियप्पा कांप्लेक्स में मौजूद रह कर भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती अधिकारी निदेशक कर्नल समीर सरदाना से भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और भर्ती स्थल पर सेट-अप का गहनता से निरीक्षण किया।