Move to Jagran APP

ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी

संवाद सूत्र, नवाबगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत ि

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Mar 2018 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 08 Mar 2018 07:01 PM (IST)
ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी
ससुराल में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी

संवाद सूत्र, नवाबगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर लोहिया रेफर कर दिया गया। युवक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या के लिए जहर देने का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।

loksabha election banner

ग्राम सिरौली निवासी अर्जुन बाथम (25) पुत्र रामशरन वृंदावन में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। अर्जुन ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कस्बा बाजार निवासी पूजा राठौर से कोर्ट मैरिज की थी। जिससे पूजा के परिजन खुश नहीं थे। होली पर अर्जुन पत्नी के साथ घर आया था। सोमवार घर से बाइक लेकर वृंदावन जाने की कहकर आया था। तबसे उसका मोबाइल बंद था। गुरुवार सुबह अर्जुन ने ससुराल में नशीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में पत्नी व सास ने अर्जुन को कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सुधार न होने पर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने लोहिया रेफर कर दिया।मामले की जानकारी पर अर्जुन के पिता रामशरन, मां रामा देवी, भाई नरेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे। अर्जुन की मां रामादेवी ने बताया कि शादी से पूजा के परिजन रंजिश मानते थे। तीन दिन पूर्व घर से वृंदावन जाने की कहकर गया था, लेकिन पूजा उसे जबरन अपने घर ले गई। पुत्र की हत्या करने के उद्देश्य से ससुरालीजनों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। रामा देवी ने घटना की ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। अर्जुन को स्वयं ही जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। पुलिस ने घटना की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.