बकरीद पर घर आया युवक नहाते समय गंगा में डूबा
- बाढ़ तेज होने से नहीं चला पता - सरिया लगने से गोताखोर घायल जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद :
- बाढ़ तेज होने से नहीं चला पता
- सरिया लगने से गोताखोर घायल
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : बकरीद मनाने पिता के साथ दो दिन पहले घर आया युवक बुधवार दोपहर भाइयों के साथ गंगा नहाने पांचालघाट गया था। वहां नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोर कई घंटे तक गंगा में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। इस दौरान निर्माणाधीन घाट की निकली सरिया लगने से एक गोताखोर जख्मी हो गया। घटना से परिवार में त्योहार की खुशी के माहौल में गम की लहर दौड़ गत्।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया माली वाली गली निवासी इश्तकार का 18 वर्षीय पुत्र साहिल भाई इरशाद आदि के साथ दोपहर को गंगा नहाने पांचाल घाट पहुंच गया। यह लोग पुल के निकट निर्माणाधीन घाट के पास गंगा नहा रहे थे। गंगा में इन दिनों बाढ़ है। अचानक गहरे पानी में जाने से साहिल डूब गया। इस पर भाइयों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद अन्य लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन साहिल का कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने पर त्योहार की खुशी के बीच परिवार में गम हो गया। परिजन पांचाल घाट पहुंचे। सोता बहादुरपुर के गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस भी मौके पर आ गयी। कई घंटे की मशक्कत के बावजूद साहिल का पता नहीं चल सका। इस दौरान निर्माणाधीन घाट की सरिया लगने से गोताखोर उवैश घायल हो गया। उसका एक चिकित्सक से उपचार कराया गया। परिजनों ने बताया कि साहिल अपने पिता के साथ जयपुर के सांगानेर में रहकर कपड़ा छपाई का काम करता है। वह बकरीद मनाने के लिए दो दिन पहले ही आया था।