Move to Jagran APP

हर क्रांति में महिलाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : डीएम

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को नवभारत सभाभवन में आयोजित क

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM (IST)
हर क्रांति में महिलाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : डीएम
हर क्रांति में महिलाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : डीएम

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को नवभारत सभाभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि विश्व की हर क्रांति में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बेटिया पुरानी रूढि़यों को तोड़ कर आगे बढ़ें और अपनी शक्ति को पहचानें। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी महिला शक्ति ने हमे आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। महिला श्रमिक अपना पंजीकरण कराएं व इन योजनाओं का लाभ उठाएं। महिलाओं की मदद के लिए विभागों में महिला हेल्प-डेस्क बनाई गई है। इस अवसर पर दो मृतक श्रमिकों के परिवारों को चेक दीं। मृत्यु विकलांगता व अक्षमता पेंशन योजना के तहत प्रेमवती पत्नी मुन्नू को दो लाख व शिवानी पत्नी लक्ष्मण को पांच लाख की चेक भेंट की गई। श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न 2013, मातृ हितलाभ अधिनियम 1961 जैसे कानून मौजूद हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके गुप्ता ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से लागू महिलाओं के कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी की रोकथाम के बारे में बताया गया। कनौडिया बालिका इंटर कालेज छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। दो छात्राओं रेखा व अर्पूवा कटियार ने महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.