राहत सामग्री लेने को आपसी दूरी बनाना भूलीं महिलाएं
पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल की ओर से गुरुवार को
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : गुरुवार को कांशीराम कालोनी टाउनहाल पर गरीबों को राहत सामग्री वितरित की गई। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्र, पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिलाओं को शारीरिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इसके बावजूद भीड़ लग गई। जैसे-तैसे व्यवस्था संभाली गई।
पूर्व एमएलसी ने कालोनी सहित अन्य स्थानों पर राहत सामग्री का वितरण किया। कालोनी में पहुंचते ही जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि वह शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। सभी को भोजन सामग्री मिलेगी। इसके बावजूद महिलाओं का जमघट लग गया। अधिकारियों ने समझाकर जैसे-तैसे वितरण कराया। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ गरीब बस्तियों में जाकर भोजन आदि सामान वितरित कराया। लेखपाल रोशनलाल व अन्य राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे। सामग्री लेने को खासी भीड़ रही।