फर्रुखाबाद में महाराष्ट्र से लखनऊ जा रही महिला की मौत, मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस में बिगड़ी थी तबियत
महाराष्ट्र से लखनऊ जा रही एक महिला की मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने से फर्रुखाबाद में मौत हो गई। आरपीएफ ...और पढ़ें

HighLights
महाराष्ट्र से लखनऊ जा रही महिला की ट्रेन में तबीयत बिगड़ी
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मदद से उतारा गया
डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। भाई और पति के साथ महाराष्ट्र से लखनऊ जा रही महिला की मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ गई। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मदद से स्वजन ने महिला को ट्रेन से उतारा और डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जनपद बलरामपुर के थाना जरवा के कस्बा नेवलगढ़ निवासी 27 वर्षीय नीतू, पति नरेश व भाई हरिशंकर के साथ महाराष्ट्र से लखनऊ जा रही थी। वह मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस के कोच एस-3 में सीट संख्या 67 पर यात्रा कर रही थीं। कासगंज और फर्रुखाबाद के बीच सफर के दौरान नीतू की तबीयत बिगड़ गई। इससे वह बेहोश हो गई।
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन रुकने पर भाई हरिशंकर ने आरपीएफ को जानकारी दी और मदद मांगी। सिपाही सुनील कुमार की सहयोग से नीतू को स्वजन डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर आए। वहां डा. ऋषिकांत वर्मा ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। शव को मर्च्यरी में रखवा दिया गया
