शाम को बरसात से बढ़ी सर्दी
्गुरुवार देर शाम बरसात होने से सर्दी बढ़ गई। वहीं सहालग के मौसम में होने वाले विवाह कार्यक्रमों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह मौसम सामान्य था जिसके चलते लोग हॉफ स्वेटर व जैकेट पहनकर निकले। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम को तेज हवाएं चलने के साथ ही बरसात होने लगी। करीब आधे घंटे की बरसात ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। यह बरसात सरसों व आलू की फसल के लिए नुकसानदेह भी है। बरसात से आलू में झुलसा रोग लग सकता है। वहीं सरसों की फसल के फूड़ झड़ सकते हैं।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : गुरुवार देर शाम बरसात होने से सर्दी बढ़ गई। वहीं सहालग के मौसम में होने वाले विवाह कार्यक्रमों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह मौसम सामान्य था, जिसके चलते लोग हॉफ स्वेटर व जैकेट पहनकर निकले। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम को तेज हवाएं चलने के साथ ही बरसात होने लगी। करीब आधे घंटे की बरसात ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। यह बरसात सरसों व आलू की फसल के लिए नुकसानदेह भी है। बरसात से आलू में झुलसा रोग लग सकता है। वहीं सरसों की फसल के फूल झड़ सकते हैं।