घर लौट रहे सेल्समैन की हत्या, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
मंगलवार तड़के खेत में लहूलुहान पड़ा मिला, अस्पताल ले जाने पर तोड़ दिया दम।
By AbhishekEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:45 AM (IST)
फर्रुखाबाद, जागरण संवादाता। राजेपुर कस्बा निवासी भूरे का पुत्र अरविन्द (28) राजेपुर शराब की दुकान पर सेल्समैन था। सोमवार देर शाम अरविन्द साइकिल से घर जा रहा था, लेकिन वह घर नही पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन अरविन्द का पता नही लगा।
मंगलवार तड़के 4 बजे पप्पू चौहान के खेत में अरविंद गम्भीर रूप से घायल पड़ा मिला। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने अरविन्द को मृत घोषित कर दिया गया। मां मीना देवी ने विरोधियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से अरविंद की साइकिल भी मिली है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें