कब मिलेगी सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेरों से निजात!
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ के जेएनवी रोड पर वर्षों से कूड़ा डंप किया जा रहा
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ के जेएनवी रोड पर वर्षों से कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिससे स्थानीय नागरिक परेशान हैं। स्वच्छता अभियान 2018 का पूरा चरण गुजर गया, लेकिन इस सड़क को कूड़ा व गंदगी से निजात नहीं मिली। पूर्व में जिलाधिकारी भी आदेश कर चुके हैं।
जेएनवी रोड पर नगरपालिका कई वर्षों से कूड़ा डंप कर रही है। कूड़े में अक्सर आग लग जाती या लगा दी जाती है, जिससे उठने वाला धुआं दूर तक लोगों को परेशान करता है। पास में ही प्रसिद्ध गमा देवी मंदिर, मूक बधिर विद्यालय व गैस गोदाम है। गैस गोदाम में ¨चगारी जाने पर किसी बड़ी दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। नागरिकों ने कई बार पालिका अधिकारियों से कूड़ा हटवाने के लिए कहा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पालिका की ट्रैक्टर ट्राली वहीं कूड़ा पलटती हैं। कूड़े के बीच पानी भरा होने से सड़ांध होती है और मच्छरों की भरमार है।
स्थानीय निवासी रवींद्र ¨सह यादव ने बताया कि कूड़े की वजह से वह लोग काफी परेशान हैं। इस समस्या से तुरंत राहत मिलनी चाहिए। अधिकारी इस पर शीघ्र ध्यान दें। तत्कालीन जिलाधिकारी एनकेएस चौहान के आदेश के बाद नगर पालिका ने कुछ दिन यहां कूड़ा डालना बंद कर दिया था। उनके स्थानांतरण के बाद फिर वही स्थिति है।