रिश्ते की बहन से फौजी ने किया दुष्कर्म, आरोपित पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शादी का झांसा देकर फौजी ने रिश्ते की बहन से कई दिन दुष्कर्म ि
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शादी का झांसा देकर फौजी ने रिश्ते की बहन से कई दिन दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से मुकर गया। पुलिस के सुनवाई न करने से परेशान युवती ने जहर खा लिया। इस पर पुलिस ने आनन-फानन फौजी व उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि रिश्तेदार का पुत्र जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव नगला कन्हैया निवासी कुंदन फौज में 269 इंजीनियर रेजीमेंट, 56 एपीओ श्रीनगर में तैनात है। वह बेटी को साथ ले गया था। वहां उसने बेटी से कई दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला खुला तो युवक ने शादी की हामी भरी। इस पर उसके घर जाकर शादी तय कर दी। उन्होंने रुकाई में तीन लाख रुपये भी दिए। इसके बाद कुंदन व उसके परिजन शादी से मुकर गए। पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे दु:खी युवती ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी हालत ठीक है। युवती के जहर खाने की जानकारी मिलते ही थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आरोपित कुंदन व उसके पिता राजेंद्र, मां शारदा और नीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष देवप्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों ओर से समझौते की बात चल रहीं थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।