Move to Jagran APP

बढ़ा टीकाकरण फीसद, 3,980 लोगों का हुआ वैक्सीनशन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद जनपद में अब टीकाकरण बढ़ने लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों के

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:38 PM (IST)
बढ़ा टीकाकरण फीसद, 3,980 लोगों का हुआ वैक्सीनशन
बढ़ा टीकाकरण फीसद, 3,980 लोगों का हुआ वैक्सीनशन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जनपद में अब टीकाकरण बढ़ने लगा है। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर लोग टीकाकरण कराने के लिए कोविड बूथ पर आने लगे हैं। शुक्रवार को जनपद में 3980 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 1225 युवा, 98 महिलाएं, 154 अभिभावक और सरकारी कार्यालय में 276 लोगों का टीकाकरण किया गया। जब कि 45 प्लस में 2118 लोगों का टीकाकरण किया गया। दो जगहों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 109 लोगों का वैक्सीनेशन किया।

loksabha election banner

रेलवे, रोडवेज, कैंट कार्यालय और नलकूप कालोनी में टीकाकरण बूथ लगाया गया। जब कि गांव कनासी में 160, नरसिंहपुर में 132, तुर्कीपुर में 130, भुवनपुर ताजपुर में 114, ढर्रा शादीनगर में 106 और कुटरा, त्योरी इस्माइलपुर में 100-100 लोगों का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रभात वर्मा ने बताया कि पहले की अपेछा की अब टीकाकरण बढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन सुरक्षित है, सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। 18 प्लस पर एक नजर

बूथ - लक्ष्य - टीकाकरण

कैंप साहबगंज - 50 - 54

नलकूप कालोनी - 50 - 50

रेलवे - 50-50

रोडवेज - 50-20

कैंट फतेहगढ़ - 100 - 102

मोबाइल मेडिकल टीम प्रथम - 50 - 61

मोबाइल मेडिकल टीम द्वितीय- 50 - 48

लिजीगंज - 100 - 80 (अभिभावक)

साहबगंज - 100 - 74 (अभिभावक)

लोहिया महिला - 100 - 98 (महिला स्पेशल)

लोहिया पुरुष - 100 - 90

भोलेपुर - 100- 96

रकाबगंज - 100-87

नौलक्खा - 100-74

बरौन - 100-94

अजमतपुर - 100-84

विजाधरपुर - 100 - 125

याकूतगंज - 100 - 72

कायमगंज - 100-99

कमालगंज - 100-97

नवाबगंज - 100 - 80

शमसाबाद - 100 - 80

मोहम्मदाबाद - 100 - 82

राजेपुर - 100 - 65

कुल - 2,000 - 1862 जागरूक कर लोगों का कराया गया टीकाकरण

संवाद सूत्र, नवाबगंज : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एएनएम पायल सिंह ने टीकाकरण किया। यहां पर 80 युवा और 45 वर्ष से अधिक उम्र में 22 लोगों का टीकाकरण किया गया। गांव ढर्रा शादीनगर बूथ पर दोपहर तक मात्र दो लोगों का वैक्सीनेशन होने की सूचना पर उपजिलाधिकारी कायमगंज सुनील कुमार ने राजस्व निरीक्षक जगदीप कुमार यादव व सचिव प्रशांत कटियार, प्रधान के साथ गांव में घूम-घूम कर जागरूक कर लोगों को बूथ पर भेजा। शाम तक गांव में 106 लोगों का टीकाकरण किया गया। डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक के कुल चार बूथों पर 388 लोगों का टीकाकरण किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.