UP News : घर में दो महीने के बच्चे की मौत, पति पुलिस से बोला- मेरी पत्नी ने ही मार डाला
UP Crime बड़े बेटे रेयांश को दवा दिलाकर घर लौटे ओमपाल को घटना की जानकारी हुई। पहले उसकी पत्नी विनीता ने कहा कि वीरू गिर गया था इससे उसकी मौत हो गई। ओमपाल ने जब सख्ती की तो विनीता ने बताया कि उसने ही वीरू को मार डाला।
By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed AmmarPublished: Mon, 15 May 2023 07:53 PM (IST)Updated: Mon, 15 May 2023 07:53 PM (IST)
फर्रुखाबाद, जागरण ऑनलाइन टीम। कंपिल क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट गांव में ओमपाल सिंह के दो माह के पुुत्र वीरू की घर के अंदर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पेट और गर्दन पर खुरचने के निशान हैं और उसके मुंह से खून आ रहा था।
शाम को बड़े बेटे रेयांश को दवा दिलाकर घर लौटे ओमपाल को घटना की जानकारी हुई। पहले उसकी पत्नी विनीता ने कहा कि वीरू गिर गया था, इससे उसकी मौत हो गई। ओमपाल ने जब सख्ती की तो विनीता ने बताया कि उसने ही वीरू को मार डाला। ओमपाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें