Move to Jagran APP

UP News: ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- गरीबों के बजाए अमीरों के कर्ज माफ कर रही सरकार

UP News सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फर्रुखाबाद पहुंचे यहां उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा महंगाई व बेरोजगारी सरकार चाहे तो कम हो सकती है। अमीरों का कर्ज माफ हो रहा है लेकिन गरीबों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सत्तापक्ष पर सवाल उठाए।

By paras dubeyEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Fri, 02 Dec 2022 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 06:46 PM (IST)
UP News: ओमप्रकाश राजभर ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- गरीबों के बजाए अमीरों के कर्ज माफ कर रही सरकार
Farrukhabad: ओमप्रकाश राजभर सरकार पर निशाना साधते हुए बोले अमीरों के कर्ज माफ कर रही सरकार

फर्रुखाबाद, जागरण संवाददाता: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां कहा कि महंगाई व बेरोजगारी सरकार चाहे तो कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। अमीरों का कर्ज माफ हो रहा है, लेकिन गरीबों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सत्तापक्ष पर सवाल उठाए।

loksabha election banner

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कस्बा शमसाबाद के मोहल्ला जटपुरा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में जो सरकार है वह गरीबों का कर्ज माफ न करके अमीरों का कर्ज माफ कर रही है। महंगाई चरम पर है। घरेलू बिजली बिल माफ होने चाहिए। गरीबाें का वोट तो लेते हैं, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करते हैं। शिक्षा में दोहरी नीति अपनाई जा रही है। अमीरों के बच्चे प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ रहे हैं और गरीब के बच्चे सरकारी विद्यालय में। उनकी शिक्षा के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। गुजरात में शराब बंद हो सकती है, तो यूपी में शराब क्यों नहीं बंद हो सकती है।

मैनपुरी उपचुनाव में हमारे प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कर दिया

मैनपुरी उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि हमने अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतारा था, जिसका पर्चा निरस्त कर दिया गया। अब चाचा भतीजे मिलकर वहां चुनाव लड़ रहे हैं। उसका जवाब जनता देगी। जनता को समझना पड़ेगा कि दोहरी नीति चली जा रही है। हिंदू-मुस्लिम करके आपस में लड़वाया जा रहा है। जाति जनगणना के लिए कोई तैयार नहीं है। चुनाव पहले भी सपा बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ा जा चुका है।

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेंगे

उन्होंने कहा कि अब नगर निकाय चुनाव में भी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेंगे। जिलाध्यक्ष संजय कश्यप, सुशील कुमार, संजीव प्रजापति, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीना बाथम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उमेश चंद्र, भाषण बाथम, उमेश यादव व रामकुमार आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.