खेत की मेड़ काटने में भिड़े दो पक्ष, पथराव व फाय¨रग में तीन घायल
संवाद सूत्र, जहानगंज : खेत की मेड़ काटने का उलाहना देने पर दबंगों ने ईंट पत्थर चलाकर फा
संवाद सूत्र, जहानगंज : खेत की मेड़ काटने का उलाहना देने पर दबंगों ने ईंट पत्थर चलाकर फाय¨रग कर दी। इससे तीन लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी अनमोल यादव ने गांव के ही पवन कुमार, अमन कुमार, महेश, सरवन, करन ¨सह, नेत्रपाल, जयवीर, प्रीती, आरती व धम्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा, पवन ने चाचा सर्वेश के खेत की मेड़ काट दी थी। शिकायत करने चाचा सर्वेश कुमार पवन के घर गए। यहां आरोपियों ने चाचा के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर ईंट पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर दिया। बहन राधा, चचेरी बहन ¨वकल बचाने गईं तो आरोपितों ने फाय¨रग कर दी। इससे चाचा सर्वेश, बहन राधा, चचेरी बहन ¨वकल घायल हो गई। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव ¨सह राठौर ने बताया नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं प्रीती व आरती को गिरफ्तार कर किया गया है।