आज 11 बूथों पर 1100 स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगा कोविड टीका
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोरोना से बचाव के लिए दूसरे चरण का कोविड टीकाकरण शुक्रवार को यानी आज ह
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : कोरोना से बचाव के लिए दूसरे चरण का कोविड टीकाकरण शुक्रवार को यानी आज होगा। 11 बूथों पर 1100 हेल्थ केयर वर्कर के कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी बूथों पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि लोहिया अस्पताल पुरुष व महिला, सिविल अस्पताल लिजीगंज, बरौन, कमालगंज में दो-दो और मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन कोविड बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 100-100 हेल्थ केयर वर्कर के कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। सभी बूथों पर नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। इस टीकाकरण में आंगनवाड़ी और आशा बहू भी शामिल हैं। देर रात ही टीकाकरण की सूची संबंधित बूथ को प्राप्त होगी। एसएमएस के माध्यम से ही कर्मचारियों को संबंधित बूथ पर टीकाकरण की जानकारी दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह 10 से टीकाकरण होगा।
एक नजर
अस्पताल - बूथ- नोडल अधिकारी
लोहिया - 02- एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह
लिजीगंज -02- डॉ. दीपक कटारिया
बरौन - 02- डीपीएम कंचनबाला
कमालगंज - 02- डॉ. अनुराग वर्मा
मोहम्मदाबाद - 03- डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव शाक्य
6000 कोविड डोज और मिले
कोविड वैक्सीन के लिए प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग को 7740 डोज मिले थे। इनमें 152 डोज लग चुके है। प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मचारियों को दो-दो डोज लगाए जाएंगे। जिन कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है, उनका टीकाकरण 28 दिन बाद फिर किया जाएगा। इसे देखते हुए शासन से स्वास्थ्य विभाग को 6000 डोज औश्र मिल गए हैं। हालांकि अभी डोज लेने की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। उधर 203 डोज सैन्य अस्पताल को उपलब्ध कराए गए हैं। वायल खुलने के चार घंटे तक लगा सकते हैं डोज
कोविड वैक्सीन की वायल खुलने के चार घंटे तक ही डोज लगाने के निर्देश हैं। अगर चार घंटे से अधिक समय होता है तो वह डोज न लगाने के आदेश हैं। इन डोज को खराब मान लिया जाएगा।