Move to Jagran APP

कमालगंज में प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहे तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र कमालगंज अवैध रूप से जानवर काटकर मांस की बिक्री कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानवर काटे जाने के औजार बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई से गांव में अफरातफरी मच गयी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jun 2019 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 06:23 AM (IST)
कमालगंज में प्रतिबंधित मांस की बिक्री कर रहे तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, कमालगंज : प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से मवेशी काटने वाले औजार भी बरामद किए हैं।

loksabha election banner

पुलिस को सोमवार सुबह जानकारी मिली कि शेखपुर गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसओ जसवंत सिंह ने टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां पुलिस ने मेहराज, इमरान व एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ क्विंटल कटा हुआ प्रतिबंधित मांस, जानवर काटने में उपयोग की जाने वाली छुरी, गड़ासा, कुल्हाड़ी व रस्सी बरामद की। पुलिस ने बरामद मांस को जमीन में दफन करा दिया। एसओ ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मथुरा भेजा जाएगा सैंपल

पुलिस ने पकड़े गए प्रतिबंधित मांस का परीक्षण पशु चिकित्साधिकारी रमेश चंद्र से कराया। चिकित्सक ने बताया कि सैंपल ले लिया गया है। इसे जांच के लिए मथुरा लैब भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.