Move to Jagran APP

बुढ़वा मंगल पर खुदागंज पुल पर लगा जाम

संवाद सूत्र, कमालगंज : बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं ने सिद्ध गुफा सरकार आश्रम पर यज्ञ में आहुतियां

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:40 PM (IST)
बुढ़वा मंगल पर खुदागंज पुल पर लगा जाम
बुढ़वा मंगल पर खुदागंज पुल पर लगा जाम

संवाद सूत्र, कमालगंज : बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं ने सिद्ध गुफा सरकार आश्रम पर यज्ञ में आहुतियां डालीं और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। प्रशासनिक व्यवस्था न होने पर खुदागंज पुल पर कई घंटे जाम लगा रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पड़ोसी जनपद कन्नौज की पुलिस ने मौके पर जाम को खुलवाया।

loksabha election banner

कन्नौज सीमा पर स्थित खुदागंज में सिद्धगुफा सरकार मनुआ भगवन आश्रम पर बुढ़वा मंगल को सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर करीब एक बजे श्रद्वालुओं की भीड़ के कारण वाहन जहां के तहां थम गए। करीव तीन घंटे जाम के कारण वाहनों की कतार मलिकपुर तक लग गई। जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज व कमालगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा तथा काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बाद में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ¨सह ने स्थानीय पुलिस बल लगाया। वही स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था ठीक न होने पर मंदिर पर लगे स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था संभाली। सुबह हुए हवन में संत भक्तराज ने देश मे सुखशांति के लिए आहूतियां डाली तथा सुखसमृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजन के बाद सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं ने भंडारे का प्रसाद पाया। देर शाम तक भंडारा चलता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.