Move to Jagran APP

नयनाभिराम झांकियां देख भक्तिमय हुआ शहर

पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार रात श्रीरामलीला मंडल की ओर से शहर में परंपरागत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात में शामिल झांकियों को निहारकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बैंड की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। दूल्हा बने भगवान राम भरत लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:21 AM (IST)
नयनाभिराम झांकियां देख भक्तिमय हुआ शहर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार रात श्रीरामलीला मंडल की ओर से शहर में परंपरागत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात में शामिल झांकियों को निहारकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बैंड की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। दूल्हा बने भगवान राम, भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न के स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा की गई।

loksabha election banner

श्रीराम की बरात देर शाम रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से शुरू हुई। श्रीरामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने स्वरूपों की आरती उतारी। सबसे आगे बांबे नासिक ढोल की गूंज पर भजनों के स्वर कानों में मिश्री घोल रहे थे। उसके पीछे भगवान गणेश व रिद्धि-सिद्धि, शंकर, तिरुपति बाला जी, सूर्य देव, विष्णु-लक्ष्मी, कालीजी, भस्मि अखाड़ा, कौशल्या के राम लोगों के मन को मोह रहे थे। तांडव नृत्य कर रहे भगवान शिव की झांकी व मां काली के अखाड़े ने लोगों को रोमांच से भर दिया। राधा-कृष्ण, दुर्गाजी, महिषासुर मर्दिनी, मठियादेवी मंदिर, नटखट कन्हैया की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान परशुराम का अभिनय लोगों को खूब भाया। बाहर से आए बैंड वादकों ने स्वर लहरियां बिखेरीं। मंडल अध्यक्ष डा.रजनी सरीन, उपाध्यक्ष लालजी टंडन, अनिल गुप्ता, कपिल गुप्ता, धीरू सारस्वत, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। श्रीराम विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे मटरलाल ने स्वरूपों का निर्देशन किया। रथों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.