छेड़छाड़ के आरोपित का शव पेड़ से लटका मिला
संवाद सूत्र कंपिल क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की दस वर्षीय पुत्री से एक युवक ने सोमवार देर शाम को छेड़छाड़ कर दी थी। किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से आरोपित युवक गायब था। मंगलवार सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। जिससे युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के परिजनों ने किशोरी के ताऊ पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाद सूत्र, कंपिल : क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की दस वर्षीय पुत्री से एक युवक ने सोमवार देर शाम को छेड़छाड़ कर दी थी। किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से आरोपित युवक गायब था। मंगलवार सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। युवक के परिजनों ने किशोरी के ताऊ पर हत्या का आरोप लगाया है।
गांव रौकरी निवासी सुरेश जाटव के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश जाटव का शव मंगलवार सुबह गांव के ही तेजपाल के आम के बाग में दुपट्टे से पेड़ पर लटकता मिला। सुबह गांव के ग्रामीण खेतों पर बाजरे की फसल काटने जा रहे थे। युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। युवक की जेब में पर्स मिला, जो पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया। वहीं युवक के परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से लटका देने का आरोप लगाया। सिपाहियों से भिड़ा मृतक का रिश्तेदार
मृतक के एक रिश्तेदार की सिपाहियों से हत्या के आरोप को लेकर नोकझोंक हो गई। थानाध्यक्ष के समझाने व कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शांत हो गए। सोमवार शाम को गांव के ही मजदूर की दस वर्षीय बेटी से मुकेश पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस मामले में किशोरी की मां ने मुकेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। तभी से मुकेश फरार बताया जा रहा था। मुकेश की मां सरोजा देवी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व किशोरी के ताऊ का लड़का मुकेश को फैक्ट्री में काम दिलाने के लिए दिल्ली ले गया था। कई माह काम करने के बाद रुपये मांगे, तो कुछ समय बाद देने को कह दिया। चालीस हजार रुपये न मिलने पर बेटा घर लौट आया था। कई बार रुपये को लेकर किशोरी के ताऊ के बेटे से कहासुनी भी हुई थी, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। उसी को लेकर किशोरी का ताऊ रंजिश मानने लगा था। थानाध्यक्ष जेएल सोनकर ने बताया कि युवक के खिलाफ छेड़छाड़ मुकदमा दर्ज है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।