किशोर की मौत में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा
संवाद सूत्र, नवाबगंज : मार्ग दुर्घटना में किशोर की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ
संवाद सूत्र, नवाबगंज : मार्ग दुर्घटना में किशोर की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवाबगंज तिराहा निवासी बबलू बाइक से तीन नवंबर की शाम रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे थे। ग्राम बरतल के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बबलू व उनका मौसेरे भाई जनपद एटा के थाना अलीगंज के ग्राम पहरैया निवासी राजन (14) पुत्र रामकिशोर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से लोहिया रिफर किया गया। मध्य रात लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान घायल राजन की मौत हो गयी थी। घायल बबलू का उपचार चल रहा है। परिजन शव को पैतृक गांव ले गए थे। थाना पुलिस ने जनपद एटा थाना अलीगंज के ग्राम पहरैया निवासी मृतक के पिता रामकिशोर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।