उन्नाव कांड पर सपाइयों ने मांगा योगी का इस्तीफा
उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कालोनी स्थित लोहिया प्रतिमा पर धरना दिया। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था का राज नहीं है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कालोनी स्थित लोहिया प्रतिमा पर धरना दिया। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था का राज नहीं है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तरह के अपराध बढ़े हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पार्टी किसी कीमत पर चुप नहीं बैठेगी। यूनुस अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम विवेक श्रीवास्तव को दिया गया। जिसमें निरंकुश अपराध रोकने की मांग की गई। रजत क्रांतिकारी, धीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।