विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समाधान दिवस : तहसील सदर में 11 अधिकारी रहे गैरहाजिर, सीडीओ ने तलब किया जवाब

By JagranEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 07:59 PM (IST)

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद तहसील सदर संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को मुख्य विकास अधिकार

समाधान दिवस : तहसील सदर में 11 अधिकारी रहे गैरहाजिर, सीडीओ ने तलब किया जवाब
समाधान दिवस : तहसील सदर में 11 अधिकारी रहे गैरहाजिर, सीडीओ ने तलब किया जवाब

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : तहसील सदर संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी एम अरून्मोली ने समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में 11 अधिकारी नदारद रहे, उनसे जवाब तलब किया है।

सीडीओ के अलावा प्रशिक्षु एसडीएम व बढ़पुर के प्रभारी खंड विकास अधिकारी सचिन प्रताप सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने तहसील सदर में शिकायतें सुनीं। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव टटियां नीबलपुर निवासी रामकिशोर, रवीश कुमार, कुशलेश आदि ने प्रार्थनापत्र देकर ग्राम समाज की भूमि पर किया गया कब्जा हटवाए जाने की मांग की। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर बजरिया निवासी प्रशांत ने बजरिया फील्ड की सफाई न होने से बीमारी फैलने का खतरा बताया। गांव देवरामपुर गढि़या निवासी मो.सद्दीक ने कहा कि उनकी भूमि पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। नाप कराकर उन्हें कब्जा दिलाया जाए। गांव घाटमपुर निवासी अनुपम कुमार ने जबरन खेत जोत लेने और मना करने पर गालीगलौज करने की शिकायत की। सीडीओ ने बताया कि कुल 40 शिकायतें आयीं, जिनमें तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया गया। विभिन्न विभागों के 11 अधिकारी अनुपस्थित रहे। उनसे जवाब मांगा गया है। इसके बाद वेतन कटौती की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करके थक गए, नहीं मिल रहा न्याय

थाना कमालगंज के गांव सिलारचौरा निवासी अर्जुन सिंह एसडीएम सदर से भेंट करने तहसील सदर पहुंचे, लेकिन एसडीएम नहीं मिल पाए। अर्जुन सिंह ने अधिकारियों को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि वह शिकायत करके थक गए हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। प्रधान की मिलीभगत से कब्जेदार भूमि पर कब्जा नहीं छोड़ रहे। चकमार्ग पर मिट्टी नहीं डाली जा रही, इस कारण वह लोग परेशान हैं।