15 अगस्त के लिए सजा तिरंगे झंडे का बाजार
स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए तिरंगा झंडों का बाजार सज गया है। बाजार में कपड़े के तिरंगा झंडों के साथ ही साथ विभिन्न वैरायटियों की टोपी और बैजों की भरमार है। छोटे झंडे बच्चों को खूब भा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए तिरंगा झंडों का बाजार सज गया है। बाजार में कपड़े के तिरंगा झंडों के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की टोपी और बैजों की भरमार है। छोटे झंडे बच्चों को खूब भा रहे हैं।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाए जाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूलों में भी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, रेलवे रोड, बढ़पुर, आवास विकास, भोलेपुर और फतेहगढ़ बाजारों में तिरंगा झंडों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने तिरंगा झंडों, टोपी और बैजों का स्टॉक कर लिया है। कपड़े के छोटे तिरंगा बच्चों की पहली पसंद बने हैं। कपड़े का झंडा दस से दो हजार रुपये तक का बाजार में उपलब्ध है। तिरंगा टोपी और बैज 10 से 200 रुपये तक की बिक रही हैं। गले में डालने वाली तिरंगा की पट्टिकाएं भी लोगों की पसंद बनी हैं। दुकानदार रिकू का कहना है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर इस बार लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ज्यादा उत्साह है। तिरंगा झंडा खरीदने आने वाले लोग कह रहे हैं कि अबकी बार सही मायने में स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिक्री भी बढ़ी है।