सपा से गठबंधन को तैयार सेक्युलर मोर्चा
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सेक्युलर समाजवादी मोर्चा को चुनावी गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सेक्युलर समाजवादी मोर्चा को चुनावी गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी से परहेज नहीं है। पूर्व सांसद एवं मोर्चा के मंडलीय प्रभारी रघुराज ¨सह शाक्य ने कहा कि चुनाव में यदि समाजवादी पार्टी गठबंधन करना चाहेगी तो मोर्चा के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई गठबंधन नहीं होगा। 14 छोटी पार्टियां मोर्चा के संपर्क में हैं।
मेजर एसडी ¨सह मेडिकल कालेज में पत्रकारों से बातचीत में मंडलीय प्रभारी ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम ¨सह यादव की सहमति से ही शिवपाल ¨सह ने मोर्चे का गठन किया है। मोर्चे का बड़ा कार्यक्रम शीघ्र होगा, जिसके मंच पर मुलायम ¨सह भी मौजूद रहेंगे। वह मोर्चे के संरक्षक हैं। मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. जितेंद्र ¨सह यादव ने कहा कि दस दिन में जिला कमेटी घोषित कर दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में सुषमा जाटव, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव, कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल यादव आदि भी मौजूद रहे। पूर्व सांसद ने टाउनहाल पर महानगर अध्यक्ष बारिश अली उर्फ मिन्ना खां की ओर से आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भी भाग लिया। यहां एक दिन पहले ही सपा उपाध्यक्ष पद से हटाए गए सुरेंद्र ¨सह गौर भी मौजूद रहे।