फर्रुखाबाद में धार्मिक स्थल परिसर में भिक्षु वेषधारियों का मारपीट का वीडियो प्रचलित, जांच में जुटी पुलिस
संकिशा के धार्मिक स्थल पर दान के रुपयों को लेकर भिक्षु वेषधारियों में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
संवाद सूत्र, जागरण, संकिशा। धार्मिक स्थल परिसर में भिक्षु वेषधारियों में दान के रुपयों को लेकर आपस में मारपीट हो गई। इसका वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।
बौद्ध स्थली संकिशा में स्थानीय निवासी भिक्षु का वेष बनाकर घूमते रहते हैं। यह लोग पूरे धार्मिक स्थल परिसर के मुख्य मार्ग पर रहते हैं। विदेश से आने वाले पर्यटक इन्हें भगवान बुद्ध का धम्म शिष्य (अनुयायी) समझकर मुद्रा दानकर इनका आशीर्वाद लेते हैं। इनके पास डालर आदि अन्य देशों की मुद्रा हर समय रहती है।
यह आने वाले पर्यटकों से अदला बदली भी कर लेते हैं। आए दिन उनके बीच होने वाली मारपीट से पर्यटकों को परेशानी होती है। गुरुवार को एक वीडियो प्रचलित हुआ। जिसमें भिक्षु वेषधारी दान के रुपयों को लेकर आपस में मारपीट कर रहे हैं।
संकिशा के हल्का दारोगा राकेश कुमार ने बताया कि वीडियो में झगड़ रहे लोगों की पहचान हो गई है। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। धम्मा लोको बुद्ध विहार के संस्थापक कर्मवीर शाक्य ने कहा कि भिक्षु केवल अपने बुद्ध विहारों पर रहें।
यह भी पढ़ें- कानपुर के अरमापुर मेले में ग्रेविटी झूला टूटने से 30 लोग घायल, मची भगदड़
धार्मिक स्थल पर मौजूद रहना गलत है। यह केवल रुपया कमाने का कार्य करते हैं, जो झगड़े का कारण बनता है। गारद, पुलिस एवं पुरातत्व विभाग इनका विरोध नहीं करते हैं। इनका प्रवेश वर्जित किया जाए।
यह भी पढ़ें- अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी में CSJMU के सात विद्यार्थियों का हुआ सेलेक्शन, मिला 5.5 लाख का पैकेज
