रोडवेज कर्मियों को दीपावली पर नहीं मिलेगी छुट्टी, आदेश जारी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दीपावली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की वजह से उत्तर प्रदेश परि
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दीपावली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की वजह से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने कर्मचारियों की छुट्टियां पांच से 14 नवंबर तक निरस्त कर दी हैं। चालक परिचालकों को प्रतिदिन 350 रुपये प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त दिए जाएंगे। कई मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।
दीपावली पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। दूरदराज के शहरों में रह रहे लोग त्योहार मनाने घर आते हैं। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली से आने वाली बसों में रहती है। स्थानीय डिपो ने सोमवार से दिल्ली मार्ग पर 40 की जगह 50 बसें रवाना की हैं। आगरा मार्ग पर 18 की जगह 22 बसें चलाई जाएंगी। हरदोई मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की संख्या को देखकर अन्य मार्गों पर भी बसें चलायी जाएंगी। डिपो में संचालन का काम देख रहे गौरीशंकर ने बताया कि पांच से 14 नवंबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। चालक व परिचालकों को ड्यूटी के दौरान प्रतिदिन 350 रुपये प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त मिलेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बीच डिपो की आय भी बढ़ जाएगी। रेलवे ने भी यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर टिकट काउंटरों पर कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने का निर्देश दिया है। इस दौरान सभी काउंटर हर समय खुले रहेंगे। आरपीएफ व जीआरपी ने भी निगरानी बढ़ा दी है। ट्रेनों व स्टेशन पर चे¨कग अभियान भी चलाया जा रहा है।