पशु अस्पताल में संपर्क मार्ग नहीं होने से परेशानी
संवाद सूत्र राजेपुर मुख्य मार्ग से विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने के लिए कोई मार्ग नहीं है। मुख्य मार्ग के किनारे नाला बना हुआ है। जिस पर रास्ता भी नहीं बनाया गया। विद्युत उपकेंद्र के सामने मिट्टी खुदी पड़ी है। जिस कारण दोपहिया वाहन तो दूर विद्युत केंद्र तक पैदल पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
संवाद सूत्र, राजेपुर : मुख्य मार्ग से विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने के लिए कोई मार्ग नहीं है। मुख्य मार्ग के किनारे नाला बना हुआ है। इस पर रास्ता भी नहीं बनाया गया। विद्युत उपकेंद्र के सामने मिट्टी खुदी पड़ी है। जिस कारण दोपहिया वाहन तो दूर विद्युत केंद्र तक पैदल पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विद्युत कर्मचारी व उपभोक्ता अभी तो सूखे पड़े गड्ढों से होकर निकलते हैं, लेकिन बरसात होने पर उसमें पानी भर जाएगा और पैदल निकलने तक का रास्ता नहीं बचेगा। विद्युत केंद्र के लिए संपर्क मार्ग नहीं है। विद्युत केंद्र के सामने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का सीडीपीओ गोदाम बना हुआ है, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को पुष्टाहार आवंटित किया जाता था, कितु कई महीनों से यह इमारत भी खाली पड़ी है और पुष्टाहार सड़क से ही आंगनबाड़ी केंद्रों को आवंटित कर दिया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र के निकट पशु चिकित्सालय है। रास्ता न होने के कारण मवेशियों को चिकित्सालय ले जाना संभव नहीं है। बिजली विभाग के एसएसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उपकेंद्र के लिए रास्ते की समस्या बहुत गंभीर है। खड्ड में पानी भर जाने पर किसी ट्रैक्टर या दोपहिया वाहन का केंद्र तक पहुंचना संभव नहीं होगा। ऐसी स्थिति में कोई मशीन लाना या ले जाना भी संभव नहीं होगा।