छह माह से खड़ी खटारा बसों को फिर दौड़ाने की तैयारी
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद रोडवेज अधिकारियों को एक अक्टूबर से सभी बसों का संचालन करान
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : रोडवेज अधिकारियों को एक अक्टूबर से सभी बसों का संचालन कराने के संकेत दिए गए हैं, लेकिन मुश्किल यह है कि रोडवेज की जिन बसों को खड़ा किया गया था, उनमें अधिकांश बसें खटारा हो गई हैं। देखरेख के अभाव में बंदरों ने सीटें फाड़ दीं, वायरिग भी उखाड़ दी। कुछ बसों की सीटें गायब हैं। इसको लेकर रोडवेज कर्मी परेशान हैं।
राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो में 104 बसें हैं। हाल ही में तीन बसें उम्र पूरी होने के कारण बेड़े से हटा दी गईं। लॉकडाउन के बाद एक जून से निगम ने 53 बसों का संचालन शुरू कराया था। 44 बसें डिपो की व छह अनुबंधित बसों को खड़ा कर दिया गया था। इनमें चार एसी बसें भी शामिल हैं। निगम की अधिकांश उन बसों को खड़ा किया गया था जो आधी उम्र पार कर चुकी हैं। अधिकतर बसें बस स्टेशन पर खड़ी कराई गई थीं। इन बसों की सीटें बंदरों ने फाड़ दीं। वायरिग भी उखाड़ दी है। कई बसों की सीटें भी गायब हैं। किसी में हार्न गायब हो तो किसी के अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। निगम मुख्यालय से एक अक्टूबर से सभी बसों का संचालन शुरू होने के संकेत मिले हैं। इससे रोडवेज कर्मी चितित हैं। डिपो के संचालन प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि फिलहाल एक अक्टूबर से सभी बसों को चलाने का लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही संचालन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। डिपो वर्कशाप में बसों की मरम्मत के लिए उपकरण उपलब्ध हैं। फोरमैन बसों का निरीक्षण कर रहे हैं।