महिला की हत्या में पुलिस को नहीं लगे सके सुराग
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी महिला हत्याकांड में क
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी महिला हत्याकांड में कोई सुराग नहीं मिल सका। हालांकि एक युवक की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद से वह भूमिगत है।
जहानगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूनी चुरसाई के मजरा तकिया निवासी मखमूलशाह की 25 वर्षीय विवाहित पुत्री रवीना का शव सोमवार सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर हरिश्चंद्र के अहाते में मिला था। महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। महिला मायके में पति के साथ रह रही थी। स्वजन की किसी से रंजिश भी नहीं है। ऐसे उन्होंने पुलिस को बताया। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग को जोड़कर मामले की जांच कर रही है। एक युवक घटना के बाद से गायब हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जहानगंज थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी सुराग नहीं मिला है, हालांकि शीघ्र ही घटना का राजफाश किया जाएगा।