पीआरडी कर्मी पत्नी को पीट युवक ने अपना सिर फोड़ा
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद महिला थाने में ड्यूटी कर रही पीआरडी में तैनात महिला को उस
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: महिला थाने में ड्यूटी कर रही पीआरडी में तैनात महिला को उसके पति ने पीट दिया। खुद पर कार्रवाई न हो पाए इससे आरोपित ने अपना भी सिर फोड़ कर पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पीआरडी कर्मी महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई कॉलोनी गंगानगर निवासी गोमती देवी पीआरडी में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी इन दिनों फतेहगढ़ स्थित महिला थाने में चल रही है। उनका पति टेंपो चालक सुनील कश्यप गुरुवार दोपहर को महिला थाने पहुंचा। यहां पर सुनील ने पहले अपनी पत्नी गोमती देवी को जमकर पीटा। उसके बाद उसने अपना सिर फोड़ लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरशराबा होने पर एएसपी के अलावा महिला थानाध्यक्ष भी मौके पर आ गईं। पुलिस सुनील को कोतवाली फतेहगढ़ ले गई। वहां से उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। पुलिस ने सुनील कश्यप को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। उधर पीआरडी जवान गोमती देवी ने पति के खिलाफ मकान के कागजात व चाबी न देने पर उनकी पिटाई करने की तहरीर दी।