Move to Jagran APP

दोगुनी उम्र का दूल्हा देख शादी से इन्कार

संवाद सूत्र, शमसाबाद : अपने से दो गुनी उम्र का दूल्हा देखकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 10:13 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 10:13 PM (IST)
दोगुनी उम्र का दूल्हा देख शादी से इन्कार
दोगुनी उम्र का दूल्हा देख शादी से इन्कार

संवाद सूत्र, शमसाबाद : अपने से दो गुनी उम्र का दूल्हा देखकर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। बरातियों ने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन युवती शादी करने को तैयार नहीं हुई। घंटों चली पंचायत के बाद बरात बगैर दुल्हन के ही लौट गई।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी स्व. संतराम की पुत्री ज्योति की बरात जनपद औरैया के गांव रामगढ़ सरैया से गुरुवार देर रात आई थी। ज्योति के परिजनों ने बरात का स्वागत सत्कार कर नाश्ता-भोजन कराया। उसके बाद बरात द्वारचार के लिए दरवाजे पर पहुंची। जहां ज्योति ने दूल्हे को देख कर शादी से इन्कार कर दिया। काफी देर बरातियों ने ज्योति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इसी बीच रात में किसी ग्रामीण ने पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल कर कॉल करने वाले युवक को थाने ले आई। दोनों पक्षों में शुक्रवार की सुबह समझौता हो गया कि जो भी जिसका सामान था, उसने उसको वापस कर दिया। बरात बगैर दुल्हन के ही वापस हो गई। ज्योति की चाची आशा बहू बिठौली देवी ने बताया कि ज्योति के माता पिता की बहुत छोटे पर ही मौत हो गई थी। इसको उन्हीं ने पाला पोसा और शादी कर रहे थे। लड़की के फूफा मध्यस्थ थे। जब वह लड़का देखने गए थे तो दूसरा लड़का दिखाया गया था। इस पर बात पक्की करके चले आए थे। तिलक नहीं चढ़ा था और न ही गोद भराई हुई थी। सीधी बरात आई थी, जो लड़का दिखाया गया था वह लड़का नहीं आया। लड़की से अधिक उम्र का लड़का राजवीर आया था। लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया। लड़की की उम्र 19 साल है तथा लड़के की उम्र 40 वर्ष के करीब थी। अब दूसरा लड़का देखा गया है, शनिवार को बरात लेकर आएगा, उसके साथ शादी की जाएगी। नाते रिश्तेदार सभी रुके हुए हैं। वहीं पुलिस ने सूचना देने वाले अनूप कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.