नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया याद
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभ
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शनिवार को बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण व नमामि गंगे समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पर पहुंचकर फूलमालाएं चढ़ाईं और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, बाबी दुबे, विमलेश मिश्र, राममुरारी शुक्ल, आदित्य दीक्षित, रवि मिश्र मौजूद रहे। कायस्थ सभा की ओर से फतेहगढ़ स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से कचहरी गेट फतेहगढ़ स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा तक पदयात्रा निकालकर प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाईं। डीएस राठौर, कैप्टन रामकरन सिंह, एके त्रिवेदी, ओपी कटियार, चंद्रपाल सिंह आदि रहे। भारतीय महाविद्यालय फर्रुखाबाद में प्राचार्य रमन प्रकाश मिश्र की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। जटवारा जदीद स्थित लोकतंत्र सेनानी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने विचार रखे। रस्तोगी इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अजय कुमार मोरभट्ठ के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर फूलमालाएं चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। हिदू जागरण मंच ने भी कार्यक्रम कर नेताजी को याद किया। सुबोध मिश्र, अनुपम दीक्षित आदि रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में प्रधानाचार्य अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।