फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद फर्रुखाबाद के नीब करोरी धाम पर बढ़े श्रद्धालु, रोज दोगुने भक्त पहुंच रहे
फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद फर्रुखाबाद के नीबकरोरी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी हो गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद फर्रुखाबाद के नीब करोरी धाम पर बढ़े श्रद्धालु।
HighLights
फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद श्रद्धालु संख्या में वृद्धि।
नीबकरोरी धाम पर दोगुनी हुई भक्तों की भीड़।
पुलिस ने भीड़ नियंत्रित कर सुचारु दर्शन कराए।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फिल्म हनुमान अंश देखने के लिए सिनेमाघरों में तो भीड़ उमड़ ही रही है, अब बाबा लक्ष्मनदास जी महाराज की तपस्थली व मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या दोगुणा हो गई है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाया गया और वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया। पुलिस ने श्रद्धालुओं की लाइन लगवाकर दर्शन कराए।
मंगलवार को दिन भर श्रद्धालु बाबा नीबकरोरी धाम पर पहुंचते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने स्वयं मोर्चा संभाला और श्रद्धालुओं की लाइन लगवाई। दिल्ली, हरियाणाा व मध्य प्रदेश के श्रद्धालु भी दर्शन करने नीबकरोरी धाम पहुंचे।
मंदिर के महंत त्यागी जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार की अपेक्षा आज श्रद्धालुओं की भीड़ दोगुणा है। महंत ने बताया कि अब तक 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस व अतिरिक्त फोर्स तैनात है। हनुमान अंश फिल्म के कारण श्रद्धालुओं का आना जाना बढ़ा है।
यह भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ की कमाई 170 करोड़ रुपये पार, सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले नीम करोली बाबा बने शोभिनव
